मध्यप्रदेश शासन के म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला पंचायत बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में शहर के आजीविका भवन,कारंजा चाट चौपाटी के पास, बड़वानी में 03 नवंबर से 09 नवंबर 2026 तक दीपोत्सव आजीविका मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा श्वोकल फॉर लोकलश् की भावना को प्रोत्साहित करना है। दीपावली के इस अवसर पर मेले में नागरिकों के लिए पर्यावरण-अनुकूल और पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं- ऽ हस्तशिल्प, वस्त्र एवं फैशन- प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियाँ, बाग़ प्रिंट, कॉटन साड़ियाँ, लेडिस पर्स, मोतियों की माला और पशु मोर मुछंडी। ऽ घरेलू एवं सफाई सामग्री- मिंट, सेवईयाँ, फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, फैब्रिक क्लीनर, डिश वॉश, मिट्टी के बर्तन और पारंपरिक पत्थर का सामान (ओखली-सिलबट्टा)। ऽ खाद्य एवं किराना उत्पाद- शुद्ध मावे की मिठाइयाँ, पारंपरिक नमकीन, पापड़, मक्का, बाजरा, रागी (दादर), ज्वार एवं सिंघाड़े का देशी आटा, देशी खड़ी मिर्च, मिंट सीजनिंग साल्ट, मुखवास, शुद्ध मसाले, तूर-चना दाल एवं दलिया। ऽ पूजन एवं सजावट सामग्री- गाय के गोबर से निर्मित विशेष दीपक, गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियाँ, मिट्टी की लक्ष्मी जी की प्रतिमाएँ एवं पूजा के लिए फूल बत्ती। जिला प्रशासन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन बड़वानी ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुँचकर स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित स्वदेशी सामग्री की खरीदारी करें और उनके इस प्रयास को प्रोत्साहन दें।