प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के पक्के मकान के सपने को साकार कर उनके जीवन में खुशहाली ला रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास मिलने से उन्हें कच्चे मकानों में होने वाली परेशानियों से राहत मिल रही है।
घोड़ाडोंगरी तहसील की ग्राम पंचायत महेन्द्रवाड़ी निवासी दुरपति उइके ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे कवेलू के मकान में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कच्चे मकान में रहना उनके परिवार के लिए कठिनाई भरा था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत में आवेदन किया, जिसके बाद उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। जिससे उन्होंने पक्का मकान बनाया। अब पक्का आवास मिलने से उनका परिवार सुरक्षित वातावरण में रह रहा है। इससे बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिली है।
उन्होंने पक्का मकान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
