कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 12 नवंबर को कृषि अभियांत्रिकी विभाग बैतूल द्वारा बैतूल विकासखंड के ग्राम बडोरा में कृषकों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कम्बाइन हार्वेस्टर विथ कॉम्बो सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के हार्वेस्टर संचालक एवं अलग-अलग विकासखंड के कृषक बंधु उपस्थित थे।
सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मीणा ने बताया कि कम्बाइन हार्वेस्टर विथ कॉम्बो सिस्टम कृषकों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि यह एक नवीन तकनीक युक्त कम्बाइन हार्वेस्टर है, जिसमें कॉम्बो सिस्टम कंपनी द्वारा पहले से फिटेड रहता है, जिससे कटाई उपरांत अवशेष प्रबन्धन करने आवश्कता नहीं होती है। इस एक ही यंत्र से कटाई/हार्वेस्टिंग के साथ-साथ भूसा भी बन जाता है, जो कि पीछे ट्रॉली में एकत्रित करता रहता है। इससे समय की बचत एवं कम लागत में फसल हार्वेस्टिंग हो जाती और नरवाई का भी उचित तकनीक युक्त प्रबन्धन हो जाता है। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी श्री इंद्रभान सिंह तकनीकी शाखा प्रभारी, श्री तुषार राठौर तकनिकी सहायक, श्री मनीष चौलिया, श्री प्रवीण विश्वकर्मा उपस्थित थे।
