मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम दांतपहाड़ी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आवास एवं वन संबंधी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।ग्रामीणों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारीशासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से शिविर में वन विभाग, श्रम, उद्यानिकी, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों एवं विभागीय कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।उद्यानिकी विभाग की योजना के तहत हितलाभ का वितरणशिविर में उद्यानिकी विभाग की बागवानी यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत हितग्राही अंकित पाटिल को हितलाभ वितरित किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर पहल की जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।