मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप गुणवत्ता से बिजली वितरण किया जा रहा है। जारी वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान एक अप्रैल से अब तक 1990 करोड़ यूनिट बिजली वितरित की जा चुकी हैं। यह गत वर्ष समान अवधि से 14.30 प्रतिशत ज्यादा है, गत वर्ष समान अवधि में पश्चिम मप्र में इस दौरान 1740 करोड़ यूनिट बिजली वितरण हुआ था। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जारी रबी सीजन में कई बार कंपनी स्तर पर सात हजार मैगावाट से ज्यादा बिजली वितरण किया है। वर्तमान में दैनिक खपत करीब साढ़े बारह करोड़ यूनिट हैं।
श्री सिंह ने बताया कि मालवा निमाड़ में करीब चौदह लाख किसानों को सिंचाई के लिए बिजली वितरण होता हैं, रबी सीजन में सिंचाई कार्य के कारण बिजली की मांग अधिक बनी हुई है। श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान में इंदौर जिले में दैनिक बिजली खपत 2.30 करोड़ यूनिट, धार जिले में दैनिक खपत 1.90 करोड़ यूनिट, उज्जैन जिले में दैनिक खपत 1.58 करोड़ यूनिट, देवास जिले में दैनिक खपत 1.25 करोड़ यूनिट, रतलाम जिले में दैनिक बिजली खपत करीब एक करोड़ यूनिट दर्ज हो रही है।