मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन खंडवा द्वारा एसआईएस इंडिया लि. सिंगरौली म.प्र. के माध्यम से सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर चयन हेतु रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री आनन्द स्वरूप शर्मा ने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों हेतु अनिवार्य योग्यता न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं आयु 18 से 40 वर्ष और ऊंचाई 168 से.मी. निर्धारित है। शेष शर्ते भर्ती अधिकारी एवं कम्पनी के मापदण्ड अनुसार रहेंगी।
इन स्थानों पर लगेंगे जनपदवार रोजगार कैम्प
मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शर्मा ने बताया कि रोजगार कैम्प का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम कार्यालय बलड़ी में 31अक्टूबर को, एनआरएलएम कार्यालय हरसूद में 2 नवंबर को, जनपद पंचायत सभागृह पंधाना में 3 नवम्बर को, एनआरएलएम कार्यालय खालवा में 4 नवंबर को, जनपद पंचायत सभागृह छैगांव माखन में 5 नवंबर को, जनपद पंचायत पुनासा में 11 नवंबर को एवं जनपद पंचायत खण्डवा के ग्राम पंचायत जावर में 12 नवंबर को रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र के इच्छुक युवको को सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पद हेतु पंजीयन के लिए सम्मिलित कराने हेतु कहा है।