भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 36 और 37 के रहवासियों के लिए सड़क, नाली और सामुदायिक भवन का काम शुरू होने जा रहा है। सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को इन वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

चांदबड़ में सामुदायिक भवन

वार्ड 37 के चांदबड़ क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनेगा। मंत्री ने कहा कि यह भवन सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के साथ सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा और लोगों को अपने कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक जगह मिलेगी।

कॉलोनियों में सड़क और नाली

वार्ड 36 और 37 की सौरभ कॉलोनी, शिव नगर, हिनोतिया, चांदबड़ सहित दूसरे क्षेत्रों में सीसी सड़क और नाली निर्माण का भी भूमिपूजन हुआ। मंत्री ने कहा कि सड़क, नाली और नागरिक सुविधाओं के काम प्राथमिकता से पूरे कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन पाठक, पार्षद गीता माली और विमलेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।