से वा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर श्री सेवक राम सराठे ने अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
श्री सेवक राम सराठे बताते हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के साथ दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए भी उनके पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं थी। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे अपने व्यवसाय को शुरू करने और आगे बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।
इसी दौरान उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें चरणबद्ध रूप से 90 हजार रुपए तक की ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग से श्री सराठे ने अपना व्यवसाय स्थापित किया तथा आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर व्यवसाय को आगे बढ़ाया। योजना से मिली सहायता उनके लिए आर्थिक संबल बनी और उन्होंने अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।
श्री सराठे बताते हैं कि स्वयं का व्यवसाय शुरू होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब वे अपनी आजीविका स्वयं संचालित करने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार पीएम स्वनिधि योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं बनी, बल्कि इसने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अवसर भी दिया।
श्री सेवक राम सराठे ने योजना से मिले लाभ और अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।