रायसेन जिले के सांचेत ग्राम में रिफॉर्म उत्सव 2026 के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी पहलों एवं पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।
ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। विशेष ग्राम सभा में मोनिका चौधरी, उप निदेशक, मेरा युवा भारत रायसेन, सरपंच श्री कल्याण सिंह लोधी, पंचायत सचिव श्री खुशीलाल गौड़, तहसीलदार सुश्री नीरू जैन सहित स्थानीय ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्राम सभा में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।