कहानी सेवा की के तहत ग्राम तेवरा, खुरई निवासी ऊधम सिंह राय के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और राहत का माध्यम बनी है। ऊधम सिंह राय बताते हैं कि पहले उनका मकान कच्चा था, जिसके कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है।

पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है। अब वे अपने परिवार के साथ बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण में जीवन-यापन कर रहे हैं। ऊधम सिंह राय ने बताया कि पक्का मकान उनके परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है। आवास की सुविधा मिलने से उनकी वर्षों पुरानी आवश्यकता पूरी हुई है और परिवार के जीवन में सुरक्षा एवं स्थिरता आई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला यह लाभ उनके लिए बेहतर भविष्य की नई उम्मीद लेकर आया है। आवास का लाभ प्राप्त होने पर ऊधम सिंह राय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है।