कुरवाई तहसील के ग्राम पठारी निवासी श्री दिनेश कुमार वंशकार के जीवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना ने नई उम्मीद जगाई है। दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजगार एवं आय के सीमित साधनों के चलते आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन राशि प्राप्त हो रही है।

श्री दिनेश कुमार वंशकार बताते हैं कि पेंशन की यह राशि उनके दैनिक खर्चों और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का हौसला मिला है तथा पारिवारिक आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

श्री वंशकार ने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई है और भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।