शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, इंडियन रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा एवं सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में ‘सेवा स्मरण—सांस्कृतिक/नाट्य प्रस्तुति’ थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एकल नृत्य, एकल गायन एवं नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। एकल नृत्य में 5, एकल गायन में 5 तथा नाटक में 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते, संयोजक श्री विकास साहू, सह-संयोजक एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. योगेश बिसेन तथा कु. नेहा मर्सकोले के नेतृत्व में किया गया।
समिति सदस्य श्रीमती मोनिका सोनी एवं श्री सुनील कुमार चौरे ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग दिया। मंच संचालन श्री सुनील कुमार चौरे ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रहित की भावना का संदेश दिया।
