जल है तो कल है के संदेश को साकार करते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ' जल संचय अभियान ' के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव के माजरी (वार्ड क्रमांक 15) में जल संरक्षण की प्रेरणादायक पहल की गई। नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव द्वारा नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 13 के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शक्कर नदी पर श्रमदान कर बोरी बंधान किया गया। इसके माध्यम से बहते पानी को रोकने के साथ ही जल संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान से हुई। समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से स्थानीय जल स्रोत पर बोरी बंधान किया। इस पहल से व्यर्थ बहकर जाने वाले पानी को रोकने और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।
बोरी बंधान के पश्चात आयोजित जल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने जल संकट के प्रति आगाह करते हुए पानी की एक-एक बूंद सहेजने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बोरी बंधान जैसी पारंपरिक जल संरचनाएं क्षेत्र में जल स्तर सुधारने तथा पेयजल एवं सिंचाई के लिए वरदान साबित होती हैं। संगोष्ठी के अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री इशरत मंसूरी ने बताया कि समिति द्वारा संचालित प्रशिक्षण में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भी इस कार्य में सक्रिय सहयोग
किया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा, श्रीमती योगिता मर्सकोले, श्रीमती निमांशी रामपुरे, श्री इशरत मंसूरी, श्रीमती पिंकी साहू, श्रीमती गीता सूर्यवंशी, श्रीमती सोनम सूर्यवंशी, श्रीमती सावित्री सूर्यवंशी, श्रीमती रीता बंदेवार, श्रीमती नगमा बेगम, श्री तनवीर मंसूरी, श्री बंधु ठवरे, श्रीमती सरला सुरजाये, श्रीमती बबीता मस्तकार, श्रीमती रानु यदुवंशी, श्रीमती नेहा आरसे, श्रीमती मोनिका भावरकर, श्रीमती मनीषा निरापुरे, श्रीमती निशा निरापुरे, श्री भरत ईवनाती सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 13 के पदाधिकारी एवं सदस्य, एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित
