कटनी (24 सितंबर) - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरी एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने भी विद्यार्थियों को कैरियर चयन एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया। डॉ. अतुल सिंह ने कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी और स्वरोजगार की संभावनाओं के साथ शासन की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। मनोज चक्रवर्ती ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर विकल्पों के बारे में बताया।

वहीं सुजीत सिंह एवं दीपक हनुमत ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्माण के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अजय चौबे, राकेश राजपाल, अनामिका पांडे सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया तथा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप क्षेत्र का चयन करने के लिए प्रेरित किया।